दिल्ली पुलिस ने जासूसी के आरोप में फरवरी में गिरफ्तार किए गए वायुसेना के अधिकारी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में ग्रुप कैप्टन अरुण मारवाह के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया। उन पर व्हाहट्सअप के माध्यम से एक महिला को कथित रुप से गोपनीय सूचना लीक करने को लेकर सरकारी गोपनीयता कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।
अदालत इस मामले में अगली सुनवाई 24 अप्रैल को करेगी। वायुसेना ने शिकायत दर्ज करायी थी कि मारवाह को काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने पकड़ा था क्योंकि वह प्रतिबंध के बावजूद मुख्यालय में महंगे मोबाइल के साथ पाये गए थे। सरकारी गोपनीयता कानून के तहत दोषी पाए जाने पर सात साल तक की कैद का प्रावधान है।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



