मुंबई में बुधवार की सुबह में छठ पूजा का समापन हुआ जहां उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए लाखों श्रद्धालु जुहू बीच पर एकत्रित हुए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष आशीष शेलार मंगलवार शाम जुहू बीच पर इस त्योहार का हिस्सा बने। छठ उत्सव महासंघ के आमंत्रण पर पहुंचे फडणवीस ने पूजा की और सूर्य की प्रार्थना की।
छठ पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड का प्रमुख त्योहार है। अब यह देश के अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है जहां बड़ी तादाद में पूर्वांचली रहते हैं। छठ पूजा सूर्य भगवान की उपासना की प्राचीन परंपरा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार जुहू बीच को छठ पूजा महोत्सव केंद्र में तब्दील करना चाहती है।
फडणवीस ने कहा, ”हम जुहू को छठ पूजा महोत्सव केंद्र के तौर पर विकसित करना चाहते हैं ताकि पूरे देश से श्रद्धालु यहां आएं और छठ पूजा मनाएं।” उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार इस त्योहार के आयोजन के लिए समर्थन देना जारी रखेगी। वहीं कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष संजय निरुपम ने भी जुहू बीच पर पूजा की। जुहू बीच के अलावा कोलाबा, पवई, बोरीवली, मुलुंड और चेंबुर समेत शहर के अन्य हिस्सों में भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ महापर्व छठ
पड़ोसी ठाणे जिले के ठाणे, डोंबिविली, कल्याण और भिवंडी में भी त्योहार मनाया गया। पिछले हफ्ते एक प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करने और छठ पूजा के लिए टेंट, पेयजल, चलते-फिरते शौचालय की सुविधा मुहैया कराने के आग्रह के साथ फडणवीस से मुलाकात करने वाले छठ उत्सव महासंघ के संयोजक अमरजीत मिश्रा ने सहयोग के लिए सरकार का धन्यवाद किया।


Download Android App
Download iOS App



