छत्तीसगढ़ : जशपुर में स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

Summary :

यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवक की रविवार तड़के करीब तीन बजे मौत हो गई। 

छत्तीसगढ़ के जशपुर इलाके में स्ट्रांग रूम के बाहर पहरा दे रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता की रविवार को मौत हो गई। मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। पार्टी पदाधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। कांग्रेस कार्यकर्ता पंकज कांग्रेस प्रत्याशी यू.डी. मिंज और उनके समर्थकों के साथ ईवीएम की रखवाली कर रहा था। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने पंकज के मौत की पुष्टि की है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंकज कुनकुरी के कलीबा गांव का रहने वाला था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई और उसे जिला अस्पताल जशपुर लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवक की रविवार तड़के करीब तीन बजे मौत हो गई।

Desk Team