न्यायाधीशों को महाभियोग के नाम से डरने का खतरनाक खेल-खेल रही है Congress : मोदी

Summary :

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Congress पर यह आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ महाभियोग के नाम से डराने

अलवर : रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने Congress पर यह आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ महाभियोग के नाम से डराने का एक नया और खतरनाक खेल शुरू किया है।

मोदी ने राजस्थान के अलवर में एक चुनावी रैली में कहा कि Congress ने अब नया खेल शुरू किया है और देश के बुद्धिजीवियों से वह, राष्ट्र के उज्जवल भविष्य के लिये गंभीरतापूर्वक इस कसौटी पर कसने का अनुरोध करते हैं।

उन्होंने कहा Congress उच्चतम न्यायालय के बडे़ वकीलों को राज्यसभा का सदस्य बनाती है और वे सदस्यउनन्यायाधीशों को महाभियोग के नाम से डराने का नया खेल खेल रहे हैं जो न्यायाधीश उनके राजनैतिक इरादों के अनुसार कार्य नहीं करते।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरोप लगाया कि Congress का न्यायपालिका में भरोसा नहीं है, लेकिन ‘‘हम यह काला कारनामा लोकतंत्र के मंदिर में नहीं होने देंगे।’’ मोदी ने कांग्रेस पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस वालों ने हिन्दुस्तान को तोड़ा है।

उन्होंने कहा कि आज Congress पार्टी दिन प्रतिदिन इतनी नीचे गिरती जा रही है कि उन्होंने राजनीति के संस्कार ही छोड़ दिये, शिष्टाचार भूल गये और चुनाव में विकास के मुद्दों पर बहस करने के लिये वे अपनी हिम्मत भी खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ‘अहंकारी’ पार्टी है, जिसके पास विकास के एजेंडा पर चर्चा करने का साहस ही नहीं है।

Desk Team