राजधानी के जिला न्यायालय परिसर में रविवार सुबह आग लग गई। लेकिन, दमकलकर्मियों की सूझ-बूझ से बड़ी हानि टल गई। जिला न्यायालय परिसर की कैंटीन में जहां पर आगजनी हुई वहां चार सिलेंडर और प्लास्टिक के सामान रखे थे। अगर आग प्लास्टिक की सामग्री में लग जाती तो पास रखे सिलेंडर के ब्लास्ट होने का खतरा था। इससे कोर्ट परिसर में बड़ी हानि हो सकती थी। रायपुर फायर स्टेशन से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 10.35 बजे फायर स्टेशन को आगजनी की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही फायर फाइटर्स की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। फायर फाइटर्स ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। वहीं, फायर स्टेशन ने बताया कि रविवार को ही सुबह करीब 8.45 बजे इन्द्रावती कॉलोनी में डॉ. सलीम क्लीनिक के पास एक 11 केवी का हाइटेंशन तार जमीन पर गिर गया। इससे वहां पर खंभे में चिंगारी के साथ लपटें उठने लगी। दमकलकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।


Download Android App
Download iOS App



