स्टार्टअप से ग्लोबल मार्केट तक छत्तीसगढ़ की नई उड़ान

Summary :

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के युवाओं और कारोबारियों के लिए सरकार ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अगले पांच वर्षों के लिए 500 करोड़ रुपये के ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ और ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को मंजूरी दी गई है।स्टार्टअप मिशन का सबसे बड़ा लाभ युवाओं को मिलेगा। राज्य के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 Emerging Technology Labs और 5 Industry Excellence Centres स्थापित किए जाएंगे। इससे युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया को समझने, नई तकनीक सीखने और उसे कारोबार में बदलने के…

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के युवाओं और कारोबारियों के लिए सरकार ने दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में अगले पांच वर्षों के लिए 500 करोड़ रुपये के ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ और ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ को मंजूरी दी गई है।स्टार्टअप मिशन का सबसे बड़ा लाभ युवाओं को मिलेगा। राज्य के सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 Emerging Technology Labs और 5 Industry Excellence Centres स्थापित किए जाएंगे।

इससे युवाओं को अपने बिजनेस आइडिया को समझने, नई तकनीक सीखने और उसे कारोबार में बदलने के लिए अपने ही जिले में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। NIPUN JOB Engine के जरिए उद्योगों की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण मिलने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी पाने वाला नहीं, बल्कि अपना कारोबार शुरू कर दूसरों को रोजगार देने वाला बनाना है।

निर्यात नीति का सीधा लाभ राज्य के किसानों, उत्पादकों, उद्योगों और कारोबारियों को मिलेगा। कृषि और औद्योगिक उत्पादों को बेहतर तरीके से तैयार कर विदेशी बाजारों तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। ई-कॉमर्स, व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों के माध्यम से कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

Sumant Chaudhary