सीएए- एनआरसी के मुद्दे पर आज चिदंबरम जेएनयू छात्रों को करेंगे संबोधित

Summary :

पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दों पर संबोधित करेंगे।

पूर्व गृह मंत्री  पी. चिदंबरम आज जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के मुद्दों पर संबोधित करेंगे। चिदंबरम ने बुधवार को ट्विटर पर यह जानकारी दी। 
चिदंबरम ने ट्वीट किया, “मैं गुरुवार 13 फरवरी शाम पांच बजे जेएनयू के छात्रों को ‘हम एनपीआर-सीएए-एनआरसी का विरोध क्यों कर रहे’ पर संबोधित करूंगा।” जेएनयू छात्र संगठन (जेएनयूएसयू) ने बुधवार को कुछ अपरिहार्य कारणों का हवाला देकर सीएए विरोधी मार्च रद्द कर दिया। जेएनयूएसयू द्वारा जारी संदेश के अनुसार, “जेएनयूएसयू विभिन्न परिसरों में एकजुटता बनाते हुए एनआरसी, सीएए और एनपीआर के मुद्दों को उठाएगा और जल्द ही आवाह्न करेगा।” 

UP : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 14 लोगों की मौत

Desk Team