मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल रेलवे स्टेशन पर आज सुबह फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिर गया। जिससे करीब 6 लोग घायल हो गए। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह हादसा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर हुई।

घटना के समय तिरुपति निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्टेशन पर खड़ी थी। फुटओवर ब्रिज के नीचे कुछ स्टॉल भी लगे हुए थे। हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने आम यात्रियों के लिए एफओबी को बंद कर दिया।
हालांकि, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ओवर ब्रिज की सीढ़ियां ढह जाने से लगभग 9-10 व्यक्ति घायल हो गए। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।


Download Android App
Download iOS App



