मोबाइल वैन से मुख्यमंत्री ने दिए प्याज सप्लाई के निर्देश

Summary :

दिल्ली सरकार के सस्ते प्याज आम जनता को न तो राशन दुकान पर मिल रही और ना ही मोबाइल वैन पर। ऐसे में मजबूरी में जनता बाजार से 60 से 80 रुपए किलो प्याज लेने को मजबूर है।

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार के सस्ते प्याज आम जनता को न तो राशन दुकान पर मिल रही और ना ही मोबाइल वैन पर। ऐसे में मजबूरी में जनता बाजार से 60 से 80 रुपए किलो प्याज लेने को मजबूर है। दिल्ली सरकार ने 28 सितंबर से 390 राशन की दुकान और 70 मोबाइल वैन से 23.90 रुपए प्रति किलो प्याज उपलब्ध कराना शुरू किया था। 
लेकिन नवरात्र शुरू होने से प्याज की मांग कम हो गई। फिर नवरात्र खत्म होने के बाद मांग बढ़ी तो लोगों को न तो राशन की दुकान पर प्याज मिल रही और ना ही उनके मोहल्ले में कोई मोबाइल वैन प्याज लेकर आ रही हैं। खास बात तो यह है कि कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर वार्ड में मोबाइल वैन से प्याज सप्लाई करने के निर्देश दिए थे। 

Desk Team