Child pornography exposed: नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के करावल नगर इलाके में व्हाट्सऐप के जरिए कथित तौर पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी सामग्री के प्रसार का मामला सामने आया है। नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रेन (एनसीएमईसी) और व्हाट्सऐप की साइबर टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर करावल नगर थाना पुलिस ने शनिवार को आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस आरोपी की पहचान में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गत दो जुलाई को साइबर टिपलाइन के माध्यम से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। यह सूचना व्हाट्सऐप लिंक द्वारा एनसीएमईसी को भेजी गई थी, जिसे बाद में दिल्ली पुलिस के साथ साझा किया गया। शिकायत में आरोप था कि एक संदिग्ध मोबाइल नंबर के जरिए बाल यौन शोषण से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री का निर्माण, वितरण और संग्रह किया जा रहा है।
अश्लील एवं आपत्तिजनक मिलीं तस्वीरें
शिकायत के साथ प्राप्त डिजिटल फाइलों और तस्वीरों की जांच में एक नाबालिग बच्चे की अश्लील एवं आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दे दी गई है। अब पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबर, उसकी लोकेशन और आईपी एड्रेस को ट्रेस कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




