दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के ओल्ड नांगल इलाके में नौ साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार और कथित हत्या के दोषियों को मौत की सजा की मांग करते हुए ‘भीम आर्मी’ के सदस्यों ने बुधवार को इंडिया गेट के पास मोमबत्ती जुलूस निकाला।
समूह के सौ सदस्य इंडिया गेट के पास एकत्र हुए और उन्होंने मोमबत्ती जलाकर बच्ची के लिए न्याय की मांग की तथा नारे लगाए।
इनमें से एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि ‘‘बच्ची से बलात्कार किया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए परिवार की अनुमति के बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह सामान्य अपराध नहीं है। यह लक्षित कर किया गया अपराध है। इन अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है।’’


Download Android App
Download iOS App



