दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर गया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक बच्चे की हैंड राइटिंग में एक निबंध वायरल हो रहा है। ये निबंध दिल्ली के प्रदूषण पर लिखा गया है। इसमें बच्चे ने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। बच्चे ने प्रदूषण को दिल्ली का प्रमुख त्योहार कहा है। ये लेटर लोग एक व्यंग्य के तौर पर भी साझा कर रहे हैं।
निबंध में लिखा है कि प्रदूषण दिल्ली का प्रमुख त्योहार है। यह हमेशा दिवाली के बाद शुरू होता है। इसमें हमें दिवाली से भी ज्यादा हॉलीडे मिलते हैं। दीवाली में हमें 4 हॉलीडे मिलते हैं। लेकिन प्रदूषण में हमें 8 हॉली डे मिलते हैं। इसमें लोग अलग-अलग मास्क पहनकर घूमते हैं।
घरों में काली मिर्च, शहद व अदरक ज्यादा प्रयोग किए जाते हैं यह बच्चों के लिए अधिक प्रिय है। जैसे ही ये लेटर सोशल मीडिया पर डाला गया, उसे फेसबुक, ट्विटर से लेकर तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



