सीआईएसएफ ने दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्री को बंदूक की गोली के साथ पकड़ा

Summary :

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने अमेरिका से आ रहे एक भारतीय यात्री को अपने सामान में बंदूक की गोली ले जाने के आरोप में पकड़ा है।

दिल्ली हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ के जवानों ने अमेरिका से आ रहे एक भारतीय यात्री को अपने सामान में बंदूक की गोली ले जाने के आरोप में पकड़ा है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वी के गुप्ता को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) के टर्मिनल 3 पर रविवार को बैग में नौ एमएम क्षमता की बंदूक की गोली के साथ पकड़ा गया ।
वह शख्स नेवार्क से दिल्ली पहुंचा और छत्तीसगढ़ के रायपुर के लिए रवाना होने वाला था। अधिकारियों ने कहा कि चूंकि उसके पास गोला बारूद और एक खाली कारतूस ले जाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं थे, इसलिए उसे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों द्वारा आगे की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। 

Desk Team