पुडुचेरी की उपराज्यपाल और पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी और AIADMK के विधायक ए अंबालगन के बीच एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान मंच पर ही झड़प हो गई है। इस घटना का एक विडियो भी वायरल हो गया है। घटना उस समय हुई, जब विधायक भाषण दे रहे थे। वायरल हुए वीडियो के मुताबिक उपराज्यपाल किरण बेदी मंच के सामने खड़े होकर विधायक के सामने हाथ जोड़कर कहतीं हैं-प्लीज गो, इस पर विधायक ने गुस्से में उनकी तरह हाथ कर कहा-प्लीज गो।
दोनों शख्सियतों के बीच यह झड़प देखकर जहां मंच पर मौजूद लोग हैरान रहे, वहीं सभागार में कुछ लोगों ने ठहाके भी लगाए। दरअसल, पुडुचेरी को खुले में शौच से मुक्त राज्य घोषित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि स्पीच के दौरान एआईएडीएमके विधायक का माइक कथित तौर पर बंद हो गया। वह अपने भाषण के दौरान पुडुचेरी प्रशासन की कई मुद्दों पर आलोचना कर रहे थे। अनबलगन का दावा है कि किरण बेदी के आदेश पर उनका माइक स्विच ऑफ किया गया।
फ्रांस को जीत की बधाई देकर ट्रोल हुई किरण बेदी, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
इसी वजह से वह किरण बेदी पर भड़के हुए थे। इस विवाद के बाद विधायक ने कार्यक्रम का बॉयकॉट कर दिया। कार्यक्रम में उपराज्यपाल किरण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थी। यहां पर बड़ी संख्या में विधायक एवं राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित थे। दोनों के बीच कहासुनी इतनी बड़ गई मंच पर मौजूद लोग बीच-बचाव में आए। जिसके बाद नाराज अन्बालागन अपना भाषण बीच में ही छोड़कर मंच से चले गए।
इस घटना के बाद किरण बेदी ने ट्वीट किया, ‘एक विधायक का माइक उस वक्त बंद कर दिया गया, जब वह सम्मानित मंत्रियों की मौजूदगी में अपना भाषण संक्षिप्त करने की गुजारिश के बावजूद बोले चले जा रहे थे। उन्होंने सभी की अपील ठुकरा दी। इसके बाद वह भड़क उठे। ऐसा करते हुए मैं उन्हें पहले भी देख चुकी हूं। पुडुचेरी को ओडीएफ बनाने की दिशा में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।’


Download Android App
Download iOS App



