दिल्ली में 26 जनवरी हो हुई हिंसा में जांच के बाद सामने आए टूलकिट मामले में गिरफ्तार क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि को शुक्रवार को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दिशा पर किसान आंदोलन से संबंधित ‘‘टूलकिट’’ सोशल मीडिया पर साझा करने का आरोप है।
दिल्ली पुलिस ने पांच दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद रवि को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आकाश जैन के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस ने कहा कि फिलहाल रवि की हिरासत की आवश्यकता नहीं है और इस मामले में सह-आरोपी शांतनु मुकुल और निकिता जैकब के जांच में शामिल होने के बाद रवि से आगे की पूछताछ की जरूरत हो सकती है।
पुलिस ने कहा कि हिरासत में पूछताछ के दौरान रवि टालमटोल भरा रवैया अपनाती रहीं और सह-आरोपियों पर दोष मढ़ने का प्रयास किया। लोक अभियोजक इरफान अहमद ने अदालत को बताया, “वह जवाब देने में आनाकानी कर रही है। हमने सह-आरोपी शांतनु को नोटिस दिया है, जो 22 फरवरी को जांच में शामिल होंगे। उसका सह-अभियुक्त के साथ आमना-सामना करवाया जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App



