Cloud Seeding Failed in Delhi: करोड़ों का खर्चा, 3 ट्रायल…फिर भी फेल हुआ कृत्रिम बारिश का प्रयास, जानें कब होगी दिल्ली में बारिश

Summary :

Cloud Seeding Failed in Delhi: दिल्ली में प्रदूषण में से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराने के लिए भरपूर कोशिश की गई। कानपुर से विमान ने उड़ान भरी और तीन ट्रायल करके विमान से 8 फ्लेयर्स का प्रयोग भी किया गया लेकिन दिल्ली के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग के ज़रिए कृत्रिम बारिश कराने का बहुप्रतीक्षित प्रयास पूरी तरह सफल नहीं रहा। आईआईटी कानपुर के निदेशक मींद्र अग्रवाल के अनुसार, यह विफलता मुख्यतः बादलों में अपर्याप्त नमी के कारण हुई। उन्होंने कहा कि क्लाउड सीडिंग दिल्ली के प्रदूषण संकट के लिए कोई पर्याप्त समाधान नहीं है, बल्कि एक आपातकालीन, अंतिम…

Cloud Seeding Failed in Delhi: दिल्ली में प्रदूषण में से निपटने के लिए कृत्रिम बारिश कराने के लिए भरपूर कोशिश की गई। कानपुर से विमान ने उड़ान भरी और तीन ट्रायल करके विमान से 8 फ्लेयर्स का प्रयोग भी किया गया लेकिन दिल्ली के कुछ हिस्सों में क्लाउड सीडिंग के ज़रिए कृत्रिम बारिश कराने का बहुप्रतीक्षित प्रयास पूरी तरह सफल नहीं रहा। आईआईटी कानपुर के निदेशक मींद्र अग्रवाल के अनुसार, यह विफलता मुख्यतः बादलों में अपर्याप्त नमी के कारण हुई। उन्होंने कहा कि क्लाउड सीडिंग दिल्ली के प्रदूषण संकट के लिए कोई पर्याप्त समाधान नहीं है, बल्कि एक आपातकालीन, अंतिम उपाय है।

Cloud Seeding Failed in Delhi: बादलों में नमी कम

Cloud Seeding Failed in Delhi
Cloud Seeding Failed in Delhi

दिल्ली में कृत्रिम बारिश कराने का प्रयास फेल होने के बाद अभ टीम नए प्रयास करने की योजना बना रही है और अब कृत्रिम बारिश करवाने के पूरे आसार लगाए जा रहे है। निदेशक मींद्र अग्रवाल ने बताया कि मौजूद बादलों में नमी की मात्रा बहुत ज़्यादा नहीं थी। यह केवल 15-20 प्रतिशत के आसपास थी। इतनी कम नमी के साथ बारिश होने की संभावना बहुत ज़्यादा नहीं है। लेकिन इस परीक्षण ने हमारी टीम को इसे जारी रखने के लिए और अधिक आत्मविश्वास दिया है। बता दें कि आईआईटी कानपुर के नेतृत्व वाली टीम ने बादलों को विकसित करने के लिए 20 प्रतिशत सिल्वर आयोडाइड और शेष सेंधा नमक व साधारण नमक के मिश्रण का इस्तेमाल किया था।

Artificial Rain in Delhi: 3.21 करोड़ का बजट

Artificial Rain in Delhi
Artificial Rain in Delhi

दिल्ली में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने 7 मई को कृत्रिम बारिश कराने के लिए मंजूरी दे दी थी। इस मंजूरी में 5 ट्रायल कराने के लिए लगभग 3.21 करोड़ का बजट रखा गया था। बता दें कि एक ट्रायल के लिए लगभग 60 लाख रुपये का खर्चा आता है और अभी तक तीन ट्रायल हो गए है।

IIT Kanpur Statement

आईआईटी कानपुर ने बताया कि दिल्ली में आज होने वाला क्लाउड-सीडिंग अभियान बादलों में अपर्याप्त नमी के कारण स्थगित कर दिया गया है क्योंकि यह प्रक्रिया अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों पर अत्यधिक निर्भर है, इसलिए कृत्रिम वर्षा कराने का एक और प्रयास जल्द ही किया जाएगा।

ALSO READ: दिल्ली में प्रदूषण की मार के बीच इन 5 इलाकों में की गई क्लाउड सीडिंग

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।