दिल्ली में छाए बादल, हो सकती है हल्की बारिश

Summary :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह बादल छाए रहे और दिन में बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत न्यूनतम तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। 
मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में सुबह साढ़े आठ बजे तक 25 मिमी बारिश हुई। उन्होंने कहा, “शनिवार को दिन में आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा।” 
सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 81 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Desk Team