दिल्ली में आज दिनभर छाए रहेंगे बादल, IMD ने हल्की बारिश होने की जताई आशंका

Summary :

दिल्ली में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार को रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अगले दो घंटों में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली में मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार को रविवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और अगले दो घंटों में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, मेरठ, रोहतक, गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। 
शहर के लिए आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध कराने वाली सफदरजंग वेधशाला ने शनिवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा था। जुलाई में अब तक, सफदरजंग मौसम केंद्र ने 43.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है जो सामान्य 56.5 मिलीमीटर से 23 प्रतिशत कम है। 
मॉनसून का मौसम शुरू होने के बाद से शहर में 79.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जो सामान्य से 35 प्रतिशत कम है। सामान्य तौर पर 112.1 मिमी वर्षा दर्ज की जाती है। दिल्ली में मॉनसून 25 जून को पहुंचा था। राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य वर्षा का अनुमान है। 

Desk Team