कोरोना का कहर : CM केजरीवाल बोले- अधिक टेस्टिंग और आइसोलेशन रणनीति पर काम कर रही है दिल्ली

Summary :

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना को लेकर अब बहुत आक्रामक जांच और आइसेलोशन रणनीति पर काम कर रही है।

दिल्ली में लगातार पैर पसार रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के जांच में तेजी लाई जा रही है और शुक्रवार को रिकाॅर्ड 21 हजार 144 टेस्ट किये गये। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार कोरोना को लेकर अब बहुत आक्रामक जांच और आइसेलोशन रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि गत दिवस रिकार्ड 21,144 कोरोना जांच की गई हैं।

देश में दिल्ली कोरोना मामले में दूसरे स्थान पर है। राजधानी में कुल संक्रमण का आंकड़ा 77 हजार 240 पर पहुंच गया है और यह वायरस 2492 मरीजों की जान ले चुका है। दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,460 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या 77,000 के पार हो गई। वहीं इस खतरनाक वायरस की वजह से अब तक 2,492 लोगों की जान जा चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 3,947 मामले सामने आए थे। बुधवार को दिल्ली ने देश में सबसे बुरी तरह प्रभावित शहरों की सूची में मुंबई को पीछे छोड़ दिया था।  स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 63 लोगों की मौत हुई। बुलेटिन में बताया गया कि मृतकों की संख्या 2,492 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 77,240 है।

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार, करीब 3 लाख मरीजों ने महामारी से पाया निजात

Desk Team