नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य मंत्रिमंडलीय सहयोगियों के साथ राजपथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को वीआईपी घेरे में सिसोदिया और मंत्री सत्येन्द्र जैन से अलग बैठाया गया था। इस दौरान केजरीवाल और सिसोदिया ने लोगों का अभिवादन किया और दिल्ली के स्कूली बच्चों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने ट्वीट कर दिल्ली के तीन स्कूलों के बच्चों की प्रस्तुतियों के बारे में जानकारी दी। इन प्रस्तुतियों पर उपमुख्यमंत्री ने बच्चों, अभिभावकों , शिक्षकों और दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग को बधाई। शिक्षा हमारी पहचान है और हम भारत की पहचान हैं। एलजी अनिल बैजल ने भी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को शत्-शत् नमन।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



