राजधानी में सर्द सुबह, 18 ट्रेनें रद्द

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार सुबह सर्द रही और यहां का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘सुबह कोहरा छाया रहेगा लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा।’

अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे दृश्यता 600 मीटर रही और आर्द्रता 97 प्रतिशत दर्ज की गई। उत्तरी भारत के कई हिस्सों में कोहरे के चलते कम से कम 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई, 29 ट्रेनें देरी से चल रही है और सात ट्रेनों के समय में फेरबदल किया गया है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team