जोहानिसबर्ग : पिच की तीखी आलोचना करते हुये वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने इसे ‘खतरनाक’ बताया है। होल्डिंग ने कहा, ‘‘मुझे लगता है यह पिच खतरनाक है। मैच के तीसरे दिन की स्थिति देखकर मैं इस पिच पर बल्लेबाजी करना पसंद नहीं करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, मैं ‘लेटरल मूवमेंट’ से खुश हूं, यह वैसा ही है जैसा हमने केपटाउन में हुए पहले टेस्ट मैच में देखा था। लेकिन जब लेंथ गेंद जरूरत से ज्यादा उछाल लेती है और बल्लेबाज को इससे चोट लगती हैै।’’ द. अफ्रीका के पूर्व कप्तान केपलर वेसेल्स ने कहा, ‘‘उछाल समस्या है, ना कि ‘लेटेरल मूवमेंट’। बल्लेबाजी की दृष्टि से यह काफी खतरनाक है, वह भी तब जब लंबे कद के गेंदबाज लगभग 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे है।’’
दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य पूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज शॉन पोलाक ने कहा, ‘‘ हम गेंद और बल्ले के बीच अच्छा मुकाबला देखना चाहते हैं और इस पिच पर ऐसा नहीं हो रहा। मैं इसे 10 में से तीन अंक दूंगा।’’ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी कमेंटरी के दौरन पिच की आलोचना तो की लेकिन खेल रद्द करने की मांग नहीं की। उन्होने कहा, ‘‘लगभग 240 रन बनाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ की जानी चाहिये। असामान्य उछाल के कारण कोई भी बल्लेबाज अपने विकेट को लेकर सहज नहीं हो सकता है। लेकिन मुझे नहीं लगता की मैच रद्द किया जाना चाहिये।’’
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



