Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

CM केजरीवाल का दावा, कहा- ‘दिल्ली में AAP ही जीतेगी’

Summary :

साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है।सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में जीत हासिल करेगी। भले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर घर जाकर लोगों से पूछें कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने की स्थिति में क्या लोग उन्हें जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए देखना चाहेंगे या ऐसी स्थिति में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोले Kejriwal आपको बता…

साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले है।सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में दिल्ली में जीत हासिल करेगी। भले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर घर जाकर लोगों से पूछें कि उन्हें गिरफ्तार किए जाने की स्थिति में क्या लोग उन्हें जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते हुए देखना चाहेंगे या ऐसी स्थिति में उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोले Kejriwal
आपको बता दें सीएम केजरीवाल ने एक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाए, आम आदमी पार्टी दिल्ली में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि— ‘मुझे मुख्यमंत्री पद की कोई लालसा नहीं है। मैं शायद दुनिया का पहला ऐसा मुख्यमंत्री हूं जिसने 49 दिन बाद पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि मुझे ऐसा करने के लिए किसी ने नहीं कहा था.’ मैंने पार्षदों और विधायकों के साथ बैठकें की हैं, जिन्होंने कहा है कि यदि मुझे गिरफ्तार किया जाता है, तो मुझे मुख्यमंत्री बने रहना चाहिए। मैं आपको एक काम सौंप रहा हूं। आप लोग हर घर में जाएं, लोगों से बात करें, उनसे पूछें कि क्या मुझे जेल से मुख्यमंत्री के रूप में काम करते रहना चाहिए या नहीं।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही जीतेगी- Kejriwal
इसके साथ ही केजरीवाल ने आगे कहा कि बीजेपी जानती है कि वह दिल्ली में आप को नहीं हरा सकती, इसीलिए वह साजिश रच रही है। आप नेताओं को जेल में डाल रही है। मोदी जी आप इस जीवन में आम आदमी पार्टी को दिल्ली में नहीं हरा सकते! आम आदमी पार्टी को हराने के लिए आपको फिर से जन्म लेना होगा। भले ही मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया जाए, दिल्ली में आम आदमी पार्टी ही जीतेगी।
Kejriwal ने लगाया BJP पर आरोप
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया, ‘‘हमारे चार नेता आज जेल में हैं।वे प्रेरणास्रोत हैं। जेल जाने से मत डरो। यदि संजय सिंह और मनीष सिसोदिया आज आम आदमी पार्टी छोड़ देंगे तो 24 घंटे के अंदर जेल से बाहर होंगे। अगर आप खुद को कमजोर महसूस करते हैं तो आपको इन नेताओं को अपना प्रेरणास्रोत मानना चाहिए, जो भगत सिंह के रास्ते पर चल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner