अब हवा में उड़ेगी आपकी टैक्सी , जानिए क्या है E-Air Taxi ?

Summary :

ऐसी टैक्सी है जो हवा में उड़कर एक जगह से दूसरी जगह तक जायेगी. इसे शुरू करने का समय 2026 तय किया गया है। किसी भी तरह का कोई प्रदूषण नहीं होगा आजकल बड़े -बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति विकराल होने लगी है। वाहनों की बढ़ती संख्या कहीं न कहीं मौजूदा बुनियादी ढांचे पर बोझ डाल रही है। दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसे कई बड़े शहरों में लोगों को रोजाना घंटों ट्रैफिक से जूझना पड़ता है. कई बार ट्रैफिक की वजह से लोगों को समय पर ऑफिस पहुंचने या किसी जरूरी काम पर जाने में देर हो जाती…

  • ऐसी टैक्सी है जो हवा में उड़कर एक जगह से दूसरी जगह तक जायेगी.
  • इसे शुरू करने का समय 2026 तय किया गया है।
  • किसी भी तरह का कोई प्रदूषण नहीं होगा
E-Air Taxi
E-Air Taxi

आजकल बड़े -बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति विकराल होने लगी है। वाहनों की बढ़ती संख्या कहीं न कहीं मौजूदा बुनियादी ढांचे पर बोझ डाल रही है। दिल्ली, गुरुग्राम और बेंगलुरु जैसे कई बड़े शहरों में लोगों को रोजाना घंटों ट्रैफिक से जूझना पड़ता है. कई बार ट्रैफिक की वजह से लोगों को समय पर ऑफिस पहुंचने या किसी जरूरी काम पर जाने में देर हो जाती है। इसे लाखो पैसा और समय की बर्बादी होती है। इसी को देखते हुए जल्द ही एक टैक्सी सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है, जो न सिर्फ आपको जाम से राहत दिलाएगी बल्कि चंद मिनटों में आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाएगी. ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए दिल्ली-गुरुग्राम के बीच जल्द एयर टैक्सी सेवा शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे शुरू करने का समय 2026 तय किया गया है।

E-Air Taxi
E-Air Taxi

E-Air Taxi क्या है और इसमें क्या सुविधाएं होंगी।

यह टैक्सी एक ऐसी टैक्सी है जो हवा में उड़कर एक जगह से दूसरी जगह तक जायेगी. यानि की जिस तरह एयरोप्लेन या ड्रोन उड़ता है वैसे हे आपकी टैक्सी भी उड़ेगी। खास बात यह है कि इसे चलाने पर किसी भी तरह का कोई प्रदूषण नहीं होगा, क्योंकि यह टैक्सी पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी और बैटरी से चलेगी. पायलट प्रोजेक्ट के तहत इसे 2026 में शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। इस उड़ने वाली टैक्सी में एक साथ चार लोग सफर कर सकते हैं. इसकी अधिकतम गति 140 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच हो सकती है।

इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज नामक कंपनी देश में E-Air Taxi शुरू कर सकती है। इस कंपनी ने कैलिफोर्निया की लोकप्रिय इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी निर्माता कंपनी आर्चर एविएशन के साथ एक डील साइन की है, जिसके तहत 200 इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ लैंडिंग व्हीकल (eVTOL) खरीदे जाएंगे। इनसे देश में एयर टैक्सी सर्विस शुरू करने में मदद मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

 

 

Desk Team