CM Orders Action: दिल्ली के मुख्यमंत्री अधिकारियों की एक टीम ने शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल का दौरा किया था। बता दें कि मुख्यमंत्री जन सुनवाई के दौरान शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए CM रेखा गुप्ता ने जिला प्रशासन को शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल का तत्काल निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। अधिकारियों की एक टीम ने अस्पताल का मौके पर जाकर निरीक्षण किया इस दौरान अनियमितताएं और मरीजों की देखभाल में चूक पाई गई थी जिसके बाद अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है।
अस्पताल ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया
CM रेखा गुप्ता द्वारा दिए गए कार्रवाई के आदेश के बाद अस्पताल ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि अधिकारियों द्वारा औपचारिक रूप से जानकारी देने के बाद अस्पताल विवरणों की समीक्षा करेगा, साथ ही यह भी बताया कि मरीजों की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग देंगे। मरीजों की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मरीज के अधिकार से कोई समझौता नहीं
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी और जांच के दौरान पाई गई किसी भी अनियमितता पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली के सभी अस्पताल का कर्तव्य है कि वह मरीजों की सेवा जिम्मेदारी और ईमानदारी से करे और मरीज के अधिकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।


Download Android App
Download iOS App




