उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिवसीय दौरे के लिए दिल्ली में हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ आज सुबह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बैठक चल रही है। प्रधानमंत्री से पहले उन्होंने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
पीएम आवास पर चल रही इस बैठक के बाद सीएम योगी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात दोपहर करीब साढ़े 12 बजे होगी। प्रधानमंत्री के साथ इस बैठक में यूपी कैबिनेट में विस्तार और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर चर्चा संभव है।
मुख्यमंत्री योगी की इस दिल्ली यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रधानमंत्री और बीजेपी के शीर्ष नेताओं के साथ सीएम योगी की इन बैठकों पर देश की नजरें टिकी हुई हैं।
अभी कुछ दिन पहले ही बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने लखनऊ का दौरा किया था और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की थी।


Download Android App
Download iOS App



