Arvind Kejriwal और Akhilesh Yadav के साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस पर CM योगी का तंज

Summary :

Yogi Adityanath on Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि धन शोधन मामले में जेल जाने के बाद केजरीवाल की बुद्धि ‘फिर’ गई है। Highlights:  सीएम योगी का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला  सीएम योगी ने कहा कि ‘जेल जाने के बाद उनकी बुद्धि फिर गई है’ अन्ना हजारे को लेकर केजरीवाल पर सीएम योगी का तीखा हमला जेल जाने के बाद उनकी बुद्धि फिर गई है- सीएम योगी बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने एक चुनावी रैली में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा,…

Arvind Kejriwal

Yogi Adityanath on Arvind Kejriwal: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि धन शोधन मामले में जेल जाने के बाद केजरीवाल की बुद्धि ‘फिर’ गई है।

Highlights: 

  • सीएम योगी का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला 
  • सीएम योगी ने कहा कि ‘जेल जाने के बाद उनकी बुद्धि फिर गई है’
  • अन्ना हजारे को लेकर केजरीवाल पर सीएम योगी का तीखा हमला

जेल जाने के बाद उनकी बुद्धि फिर गई है- सीएम योगी

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री ने एक चुनावी रैली में केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ”अन्ना हजारे के सपनों पर पानी फेरने वाले केजरीवाल अब मेरा नाम लेकर बातें कर रहे हैं। जेल जाने के बाद उनकी बुद्धि फिर गई है।”

Image

उन्होंने कहा, ”अन्ना ने जिस कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन किया था, केजरीवाल ने उसे ही अपने गले का हार बना लिया है। जेल जाकर उन्हें पता चल गया है कि अब वह कभी जेल के बाहर नहीं आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में पहुंचकर अपने इर्द-गिर्द भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा लगा दिया है। अन्ना दुखी होते होंगे कि मेरे आंदोलन की उपज किस प्रकार की राजनीति करते हैं।”

PM Modi clearing route for Amit Shah, says Arvind Kejriwal: 'Shah to be the next PM' - BusinessToday

AAP का सीएम योगी पर किया था बड़ा दावा

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ लखनऊ में आज एक संयुक्त प्रेस वार्ता में अपना यह दावा दोहराया कि अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा। ‘आप’ नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लिए नहीं, बल्कि गृह मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के अंदर अमित शाह के सामने जो-जो नेता बाधा पैदा कर सकता था, एक-एक करके उन सभी को किनारे कर दिया गया और उनका पत्ता साफ कर दिया गया। केजरीवाल ने कहा, “ पहले शिवराज सिंह, रमन सिंह और वसुंधरा राजे समेत कई नेताओं को खत्म कर दिया। अब अगला नंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है।”Image

 

(एजेंसियों से इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News