उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में एचसीएल की मददसे स्थापित कोरोना वायरस संबंधी एकीकृत नियंत्रण केंद्र का दौरा किया। कंपनी ने एक बयान में इसकी जानकारी दी। यह केंद्र तीन अप्रैल 2020 से परिचालन में है और यह कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लोगों के सवालों के निवारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कंपनी ने कहा कि इस केंद्र ने परिचालन के बाद से अब तक 2.5 लाख लोगों के सवालों के जवाब दिये हैं। कंपनी ने गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और नोएडा प्राधिकरण तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दोनों की मदद से इस केंद्र को स्थापित किया था।
कंपनी ने कहा, ‘‘कॉल के डेटा के विश्लेषण से पता चलता है कि अधिकांश कॉल (60 प्रतिशत) भोजन से संबंधित जानकारियों के लिये थे। इसके अलावा ई-पास, एंबुलेंस व दवा समेत स्वास्थ्य सेवाओं के लिये 15 प्रतिशत कॉल आये। मास्क व सेनिटाइजर की उपलब्धता व एटीएम सुविधा को लेकर करीब 21 प्रतिशत कॉल आये। शेष चार प्रतिशत कॉल पुलिस से संबंधित रहे।’’


Download Android App
Download iOS App



