दिल्ली में सर्द रही सुबह, हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता में सुधार

Summary :

दिल्ली में हवा की गति बढ़ने के कारण रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। शहर में सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 254 दर्ज किया गया।

दिल्ली में हवा की गति बढ़ने के कारण रविवार सुबह वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ। शहर में सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 253 दर्ज किया गया जबकि शनिवार शाम चार बजे यह 312 था। राष्ट्रीय राजधानी में 15.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ रविवार सुबह मौसम ठंडा रहा। 
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में हवाएं चलने का पुर्वानुमान जताया है जिससे शहर की वायु गुणवत्ता सुधर सकती है। दिल्ली में हवा की गति बढ़ने के कारण शनिवार को वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार देखने को मिला था। हालांकि 25 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के कारण हवा की गति कम होने से फिर से प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं। 

Desk Team