स्टैंड-अप-कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने 40 दिनों तक जिंदगी के लिए जंग लड़ी लेकिन, आखिर में वह हार गए। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। दिल्ली के ही निगमबोध घाट पर राजू श्रीवास्तव का गुरुवार को अंतिम संस्कार होगा। दिवंगत कॉमेडियन के परिवार ने इसकी पुष्टि की।
एम्स अस्पताल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, राजू श्रीवास्तव को सुबह 10 बजकर करीब 20 मिनट पर मृत घोषित किया गया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे और अपनी फिटनेस के प्रति जागरुक भी थे।

राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। बचपन में उनका नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव रखा गया था। राजू को बचपन से ही मिमिक्री और कॉमेडी का बहुत शौक था। राजू को 2005 में कॉमेडी शो The Great Indian Laughter Challenge से पहचान मिली थी।
PM मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई नेताओं ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर जताया शोक
उन्होंने ‘मैंने प्यार किया’, ‘बाजीगर’, ‘बॉम्बे टू गोवा’ (रीमेक) और ‘आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। वह ‘बिग बॉस’ सीजन तीन में नजर आए थे। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी थे। सफलता के बाद राजू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। राजू श्रीवास्तव ने 1993 में शिखा श्रीवास्तव से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।


Download Android App
Download iOS App



