कल भारत भले ही हार गई हो पर बल्लेबाजी में कोई कमी नहीं दिखी. शुरूआत में भले ही रोहित और विराट जल्दी आउट हो गए, मगर जिस तरह से भारत पहली इनिंग में खेली है, उससे पता चलता है कि भारत की बैटिंग लाइन काफी मजबूत हैं. मिडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या ने गजब की बल्लेबाजी की.

वहीं सूर्यकुमार को इसका फायदा पॉइंट्स टेबल पर भी हुआ है. जहां वो टॉप-3 से बाहर हो गए थे, तो अब वो तीसरे स्थान पर पहुंच के वापस टॉप तीन में अपनी जगह बना लिए है. वहीं पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, जिन्होंने अपने साथी खिलाड़ी और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को ही पछाड़ कर नंबर-1 की जगह ली थी.

वो अब भी पहले की तरह नंबर-1 पर बने हुए हैं. वहीं साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम भी दूसरे नंबर पर पहले की तरह बने हुए हैं. पिछले हफ्ते के मुकाबले सिर्फ तीसरे स्थान पर ही असर पड़ा हैं, जहां बाबर आजम की जगह पर सूर्यकुमार यादव अपनी जगह बना लिए है और बाबर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं. वहीं पांचवें स्थान पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं. छठे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और ओपनर एरोन फिंच हैं. सातंवे स्थान पर न्यूजीलैंड के तुफानी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे है, इसके बाद आठवे स्थान पर पय़ुम निशांका, नौंवे स्थान पर युएई के मोहम्म्द वसीम और दसवें स्थान पर साउथ अफ्रीका के रिजा हेंडरिंक्स हैं.

तो कल सूर्यकुमार यादव ने भारत की तरफ से काफी बढ़िया खेल दिखाया, और उन्होंने मात्र 25 गेंदों में 46 रन की जबरदस्त पारी खेली और डूबती नैया को पार लगाया, जिससे उन्हें उपहार भी मिला. तो हम उम्मीद करेंगे की सूर्यकुमार इसी तरह से भारत की तरफ से खेलते रहे ताकी मिडिल ऑर्डर भारत के लिए चिंता का विषय ना बनें.


Download Android App
Download iOS App



