बेंगलुरु : पूर्व प्रधानमंत्री एवं जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो एच डी देवेगौड़ ने अन्य पिछड़ वर्ग के तहत पाटीदारों के लिए आरक्षण की मांग पर प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी से आयोग गठित करने का आग्रह किया है। श्री देवेगौडा ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की भूख हड़ताल खत्म कराने के लिए हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। वह पिछले 11 दिनों से नशन पर बैठे हैं।
उन्होंने कहा, ‘ यह एक गंभीर मामला है। मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि आप इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और पिछड़ वर्ग और समुदाय के हित में युवा पाटीदार नेता के जीवन को बचाया जाये।’ श्री देवेगौड़ ने याद दिलाया कि उनके प्रधानमंत्री रहने के दौरान राजस्थान में जाट समुदाय की मांग के मद्देनजर एक आयोग का गठन किया गया था, जो आर्थिक पिछड़पन और पिछड़ श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे थे और रिपोर्ट के आधार पर राजस्थान के जाट अन्य पिछड़ वर्ग की केन्द्रीय सूची में शामिल हुए थे।
श्री देवेगौड़ ने श्री पटेल को एक अलग पत्र लिखा जिसमें उन्होंने श्री पटेल को अनशन समाप्त करने की सलाह दी, अनशन के कारण उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन खराब हो रहा है। उन्होंने लिखा, ‘आप एक युवा हो और अच्छे कामों की आगे की लड़ई के लिए आपकी सेवाओं की आवश्यकता है। आप अपना अनशन समाप्त करें और उसके बाद आप सरकार से अपनी मांगों के पूरा कराने के लिए लगातार अपना प्रदर्शन जारी रखें।


Download Android App
Download iOS App



