राष्ट्रीय राजधानी में सड़कों और सरकारी जमीन पर मस्जिदों के “तेजी से बढ़ने का” दावा करने के एक दिन बाद पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने बुधवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) पर वोट बैंक की राजनीति के लिए इस मुद्दे को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

सांसद ने कहा कि उनके पास अतिक्रमण के सबूत हैं। उन्होंने दावा किया कि शहर में सरकारी जमीन या सड़क किनारे करीब सौ मस्जिदें हैं। इस बीच कांग्रेस और आप के नेताओं ने भाजपा पर पलटवार करते हुए उस पर दिल्ली विधानसभा चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए इस मुद्दे का ‘‘सांप्रदायीकरण’’ करने का आरोप लगाया।


Download Android App
Download iOS App



