अलका लांबा के बयान का कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने किया समर्थन, AAP को लेकर की अभद्र टिप्पणी

Summary :

दिल्ली में बुधवार को हुई कांग्रेस की बैठक के बाद अलका लांबा के बयान पर इंडिया गठबंधन में फूट की खबरे सामने आ रही थी,

दिल्ली में बुधवार को हुई कांग्रेस की बैठक के बाद अलका लांबा के बयान पर इंडिया गठबंधन में फूट की खबरे सामने आ रही थी, जिसके  बाद  कांग्रेस ने अलका के बयान को निजी करारा दिया, लेकिन संदीप दीक्षित अलका लांबा के समर्थन करते हुए दिखी, उन्होंने इस बीच आम आदमी पार्टी पर भी हमला बोला है।
जानिए संदीप दीक्षित ने क्या दिया बयान
कांग्रेस नेता ने कहा, आम आदमी पार्टी बेवकूफों की फौज है,  दुनिया को धोखा देते हैं इसलिए हर जगह धोखा नजर आता है, अलका लांबा ने क्या गलत कहा! सातों सीटों पर तैयारी करने की बात में गलत क्या है? बिना तैयारी के चुनाव कैसे लड़ेंगे? अगर गठबंधन हुआ तो हमारी तैयारी का लाभ दूसरी पार्टी को भी मिलेगा, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी ने अलका लांबा के बयान का खंडन इसलिए किया क्योंकि धारणा बन रही थी कि अलका लांबा ने कांग्रेस के सातों सीटों पर लड़ने का एलान कर दिया है, आम आदमी पार्टी से गठबंधन पर अलग राय लेकिन पार्टी जो तय करेगी उसे सब मानेंगे।
अलका लांबा के बाद आप पार्टी में हलचल
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने दिल्ली के कांग्रेस नेताओं के साथ आज बैठक की, इस बैठक में  लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, तीन घंटे तक चली बैठक में राहुल गांधी, खड़गे, केसी वेणुगोपाल और दीपक बाबरिया शामिल थे, हमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया है, यह निर्णय लिया गया है कि हम दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, सात महीने बचे हैं और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को सभी सात सीटों के लिए तैयारी करने के लिए कहा गया है।

Desk Team