कांग्रेस ने खोला केंद्र व दिल्ली सरकार के खिलाफ मोर्चा

Summary :

कांग्रेस की प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दोनों सरकारों के खिलाफ एक-एक बुकलेट जारी किया, जिसमें दोनों सरकारों के वायदों और वास्तविकता की तुलना की गई है।

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने केन्द्र की मोदी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार के खिलाफ मुहीम छेड़ने जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में और दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने अपने वायदों में एक भी पूरा नहीं किया। दोनों सरकारों ने लोगों से झूठे वायदे करते उनके साथ धोखा किया है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने रविवार को दोनों सरकारों के खिलाफ एक-एक बुकलेट जारी किया, जिसमें दोनों सरकारों के वायदों और वास्तविकता की तुलना की गई है।

केन्द्र के लिए ‘झूठे वादो का खेल – मोदी सरकार फेल’, और झूठे वायदों, बेइमानी और भ्रष्टाचार का खुल्ला खेल – केजरीवाल सरकार फेल’ नाम से यह बुकलेट जारी की गई है। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि यह बुकलेट कार्यक्रम लोक सम्पर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर दिल्ली की जनता को बांटेंगे और लोगों को यह बताएंगे कि किस प्रकार आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की मोदी सरकार ने दिल्ली व देश की जनता से जो वायदे किए थे उन पर फेल रही है।

सीवर के बहाने केजरीवाल का भाजपा व कांग्रेस पर हमला

कार्यक्रम महीने भर 19 नवम्बर तक चलेगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता चतर सिंह ने कहा कि 15 अक्टूबर से लोक सम्पर्क अभियान की शुरुआत होगी जिसके तहत कांग्रेस के 3 लाख कार्यकर्ता मोदी की केन्द्र सरकार और दिल्ली में केजरीवाल सरकार की असफलताओं को लेकर बनाई गई बुकलेट को घर-घर जाकर बांटेंगे।

Desk Team