नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा दिल्ली के रिहायशी इलाकों में सीसीटीवी लगाने को सरकार का प्रचार व वाहवाही लूटने का जरिया बताया। कांग्रेस का कहना है कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल बेताब हो रहे है और जाने अनजाने झूठी और बेबुनियाद घोषणाएं करके वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र कोचर ने आरोप लगाया कि कैमरे लगाये जाना एक अच्छा कान्सेप्ट है तथा कानून व्यवस्था व दिल्ली वालों की सुरक्षा को लेकर एक अच्छी कोशिश है, लेकिन उन्होंने यह जानने की कोशिश की, कि जो कैमरे अब तक लगे है वह ठीक से भी काम कर रहे हैं या नहीं। कोचर ने उन्हें चुनौती दी और कहा कि वह आए और मालवीय नगर विधानसभा में देखें कि सीसीटीवी कैमरों की क्या दुदर्शा हो रही है। उन्होंने कहा स्थानीय विधायक ने खराब कैमरों को ठीक कराने की कभी कोशिश नहीं की, जबकि अधिकांश कैमरे विधायक फंड से लगे है।
उन्होंने यह भी कहा कैमरे के लिए डी.वी.आर. की व्यवस्था खुद स्थानीय नागरिकों से चंदा इक्ट्ठा करके की। घोषणाएं करके वाहवाही लूटना अलग चीज है और जो चीज बन गई है, उसका रख रखाव पर कड़ी नजर रखना अलग चीज है। केजरीवाल सिर्फ सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों में दहशत फैलाना चाहते है, क्योंकि उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह गिर चुकी है, उसे बचाने और सुधार के लिए केजरीवाल रोज नए-नए ड्रामें करते हैं।


Download Android App
Download iOS App



