निर्देशक अनुभव सिन्हा और अदाकारा तापसी पन्नू एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले फिल्म ‘मुल्क’ में दोनों ने एक साथ काम किया था। अनुभव सिन्हा और तापसी की जोड़ी अब फिल्म थप्पड़ में एक साथ काम करने जा रहे है।

तापसी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर निर्देशक के साथ खाना खाते हुए एक तस्वीर शेयर कर अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘‘ अच्छे खाने के साथ एक नई शुरुआत। यह विषय मेरे दिल के बेहद करीब है।”
तापसी ने आगे लिखा , “मैं कई साल से यह करना चाहती थी। यह और भी बेहतर हो जाता है जब इसे ‘मैन ऑफ द मोमेंट’ अनुभव सिन्हा के साथ करने का मौका मिले।’’

एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज तारीख की ओर इशारा करते हुए लिखा, ‘‘ आठ मार्च 2020 यकीनन देखने वाला दिन होगा।’’ तापसी के इस एलान के बाद एक सोशल मीडिया यूज़र ने उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की, लेकिन तापसी ने अपने अंदाज़ में जवाब देकर उसे चुप करवा दिया।

यूज़र ने फिल्म के निर्देशक को ट्वीट किया था कि कि तापसी ख़राब एक्ट्रेस हैं, इसलिए उनकी जगह किसी और को कास्ट कर लें। फिल्म के टाइटल के अनुसार ही तापसी ने करारा जवाब देते हुए ट्वीट किया।

तपसे ने अपने ट्वीट में लिखा , “माफ़ करना यार। अब तो सब कुछ साइन एंड सील हो चुका है। अब तो सर को मैं ही नहीं निकालने दूंगी। लेकिन एक काम करो, अगली वाली के लिए रोक लो, क्योंकि शायद वो भी मैं लॉक करवा लूं जल्द दी।

वर्क फ्रंट की बात की जाये तो जैसा कि तापसी ने अपने ट्वीट में बताया है, थप्पड़ अगले साल 8 मार्च यानि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रिलीज़ होगी। इससे पहले तापसी इस 15 अगस्त पर अक्षय कुमार की फ़िल्म मिशन मंगल में एक अहम भूमिका में नज़र आएंगी।



Download Android App
Download iOS App



