6 मशहूर बॉलीवुड और टीवी सेलिब्रिटीज जिन्होंने अपनी प्रेगनेंसी को पूरी दुनिया से छुपाये रखा

Summary :

आपको जानकर हैरानी होगी की बहुत सी ऐसी सेलिब्रिटीज भी है जिन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की बात सबसे छुपा कर रखी। आईये नजर डालते है इस सेलिब्रिटी लिस्ट पर :

हर महिला की जिंदगी में मदरहुड एक ऐसा समय होता है जिसकी ख़ूबसूरती को शब्दों में बयान करना मुश्किल है। आजकल सेलिब्रिटीज अपने प्रेगनेंसी पीरियड को न सिर्फ एन्जॉय करती है बल्कि सोशल मीडिया पर भी बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आती है।  पर आपको जानकर हैरानी होगी की बहुत सी ऐसी सेलिब्रिटीज भी है जिन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की बात सबसे छुपा कर रखी। आईये नजर डालते है इस सेलिब्रिटी लिस्ट पर :  
#1. गुल पनाग

डोर फेम बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक गुल पनाग ने अपनी प्रेगनेंसी को ही नहीं बल्कि अपने बच्चे के जन्म के 6 महीने बाद तक इस बात को छुपाये रखा। पूर्व मिस इंडिया ने 2011 में पायलट ऋषि अत्तारी से शादी की थी और 2018 की शुरुआत में उन्हें एक बच्चे का आशीर्वाद मिला। मीडिया की चकाचौंध से दूर रखते हुए, इस जोड़ी ने प्यार से बेटे का नाम निहाल रखा।
#2. सौम्या सेठ 

अशोका फेम एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने जनवरी 2017 में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड अरुण कपूर से शादी की थी और फिर 13 अक्टूबर 2017 को अचानक सौम्या ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर करके सबको चौंका दिया।  
इसके बाद फिर से उन्होंने अचानक उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे के जन्म की खबर दी और तस्वीरें शेयर की। 
#3. मिहिका कपाई 

ये है मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस मिहिका ने भी प्यार के सब कुछ छोड़कर यूएस बेस्ड बिजनेसमैन आनंद कपाई से शादी की थी और इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। 
मिहिका ने भी अचानक सोशल मीडिया पर बेबी बम्प के साथ तस्वीर शेयर की और अपनी प्रेगनेंसी की खबर फैंस को दी। 
#4. पंछी बोरा 

कयामत फेम एक्ट्रेस पंछी बोरा भी उन सेलिब्रिटीज में से एक है जिन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की खबर को सबसे छुपाये रखा। इन्होने जनवरी 2017 में अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड जयद्दीप से शादी की थी। 

इन्होने भी सोशल मीडिया पर शादी के बाद सीधे अपनी बेबी गर्ल के साथ तस्वीर शेयर करके अपनी बेटी के पैदा होने की खबर दी। 
#5. परिधि शर्मा 

जोधा अकबर फेम एक्ट्रेस ने शो के ऑफ एयर होने के बाद साल 2011 में  बिजनेसमैन तन्मय सक्सेना के साथ शादी करके सबको चौंका दिया था 
 इन्होने ना सिर्फ अपनी प्रेगनेंसी को सबसे छुपाये रखा बल्कि अपने बेटे के जन्म की बात भी मीडिया में नहीं आने दी। 
#6. असिन थोट्टूम्कल 

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री असिन ने 19 जनवरी 2016 को मिक्रोमक्स के को फाउंडर से  दिल्ली में शादी की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया । 
अपनी प्रेगनेंसी को 9 महीने तक छुपाने के बाद अक्टूबर 2017 में इन्होने अपनी बेटी के जन्म की खबर दी। 

Ujjwal Jain