बांदा शहर में एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 16 साल की एक लड़की ने सोमवार को अपने पिता के खिलाफ मारपीट कर बलात्कार करने का मुकदमा दर्ज कराया था।

आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि लड़की का आरोप है कि इसके पूर्व, वह पिता के साथ राजस्थान मजदूरी करने गयी थी, वहां भी पिता ने उसके साथ मारपीट कर बलात्कार किया था।
लड़की ने पिता पर बड़ी बहन के साथ भी बलात्कार करने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि सोमवार को ही लड़की का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।


Download Android App
Download iOS App



