नई दिल्ली : आगमी संसदीय चुनाव के संदर्भ में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अभियान समिति की बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने अपने सम्बोधन में कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभियान समिति की जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि चुनाव का पूरा दारोमदार चुनाव अभियान समिति पर ही निर्भर करता है।
चुनाव समितियों का गठन जिला व प्रत्येक विधानसभाओं में भी किया जाना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के चुनाव अभियान से जोड़ना होगा। उन्होंने विधानसभा के अनुसार समितियांं को वहां की क्षेत्रीय समस्याओं और आम जनता से जुड़ी सभी बातों को उजागर करना होगा।
शीला दीक्षित ने कहा कि चुनाव अभियान सच्चाई और ईमानदारी के साथ चलाया जाएगा और आम आदमी पार्टी की झूठ और भाजपा की फरेब की नीतियों का भंडाफोड़ करना कांग्रेस के अभियान का हिस्सा होगा।


Download Android App
Download iOS App



