कांग्रेस के गरीबी पर वार से होगा गरीबों का उद्धार : रघुविन्द्र यादव

Summary :

रघुविन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर सभी के खाते में हर साल 72 हजार रुपए आएंगे जो गरीबी पर एक वार सिद्ध होगा, जिससे गरीबों का उद्धार होगा।

नई दिल्ली : दिल्ली में विकास की रफ्तार बढ़ाने और गरीबों को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली की सातों सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाएं। उक्त अपील डीपीसीसी के डेलीगेट रघुविन्द्र यादव ने दक्षिण दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार बाक्सर बिजेन्द्र सिंह के साथ पालम में प्रचार के दौरान की। उन्होंने कहा कि इस समय दिल्ली में विकास ठप्प हो गया है और लोग शीला सरकार के काम को याद करने लगे हैं।

उन्होंने कहा कि आप और भाजपा की नीतियों के कारण दिल्ली स्लम में बदलने लगी है। आंकड़ों के अनुसार 2013 ​के बाद दिल्ली की विकास दर में 60 प्रतिशत गिरावट आई है। रघुविन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर सभी के खाते में हर साल 72 हजार रुपए आएंगे जो गरीबी पर एक वार सिद्ध होगा, जिससे गरीबों का उद्धार होगा।

Desk Team