चुनाव प्रचार : दिल्ली की सड़कों पर सितारे

Summary :

उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के पक्ष में वोट मांगने के लिए सिने स्टार सनी देओल सड़क पर उतरे। उन्होंने कई जगहों पर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगा।

नई दिल्ली : दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर प्रचार के अंतिम दौर में सिने स्टार भी सड़कों पर उतरें। नई दिल्ली सहित अन्य क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भाजपा के लिए वोट मांगा। वह मुल्तानी डांडा चौक, पहाड़गंज सहित अन्य जगहों पर गई। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को फिर से भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए विकास की राजनीति के लिए वोट करने की अपील की।

वहीं उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के पक्ष में वोट मांगने के लिए सिने स्टार सनी देओल सड़क पर उतरे। उन्होंने कई जगहों पर जाकर भाजपा के लिए वोट मांगा। वहीं दक्षिणी दिल्ली में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में जनता से वोट मांगे। उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ क्षेत्र में रोड शो भी किया। इसके अलावा सिने स्टार प्रकाश राज ने भी आम आदमी पार्टी के पक्ष में चांदनी चौक में प्रचार व रोड शो किया।

Desk Team