दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 945 नये मामले सामने आये वहीं छह और मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण दर 5.55 प्रतिशत दर्ज की गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां साझा किए गए आंकड़ों से मिली।
विभाग ने अपनी नवीनतम बुलेटिन में कहा कि नये मामले पिछले दिन किए गए 17,024 जांच से सामने आए।
इन नये मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,96,352 हो गई जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 26,442 हो गई।


Download Android App
Download iOS App



