कल के मुकाबले कोरोना मामलों में आई कमी, 12306 केस के साथ 43 मौतों ने बढ़ाई चिंता

Summary :

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 12,306 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए, जो बुधवार को आए आंकड़ों से कम हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 43 मरीजों की मौत हो गई जो 10 जून के बाद से सर्वाधिक संख्या है।

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को 12,306 कोरोना संक्रमण के नए मामले आए, जो बुधवार को आए आंकड़ों से कम हैं। बीते 24 घंटे के दौरान 43 मरीजों की मौत हो गई जो 10 जून के बाद से सर्वाधिक संख्या है। हालांकि केस घटने के साथ ही संक्रमण दर भी घटकर 21.48 प्रतिशत हो गई है जो एक दिन पहले 23.86 प्रतिशत थी। वहीं आज 18,815 लोग संक्रमण से ठीक हुए। 
10 जून को 44 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी
दिल्ली में पिछले साल 10 जून को 44 लोगों की संक्रमण से मौत हुई थी। इस साल जनवरी में संक्रमण से अब तक 396 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 57,290 नमूनों की कोविड जांच की गई, जबकि मंगलवार को 57,776 नमूनों की जांच हुई थी। दिल्ली में बुधवार को संक्रमण से 35 लोगों की मौत हुई थी और 13,785 नए मामले सामने आए थे जबकि संक्रमण दर 23.86 प्रतिशत थी।
महामारी की संक्रमण दर थी। रविवार को  सबसे ज्यादा
दिल्ली में पिछले बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 28,867 मामले सामने आए थे। महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में आए यह सर्वाधिक मामले थे। वहीं, शुक्रवार को 24,383, शनिवार को 20,718, रविवार को 18,286, सोमवार को 12,527 और मंगलवार को 11,684 मामले सामने आए। दिल्ली में पिछले शनिवार को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत थी। महामारी की इस लहर में यह सबसे ज्यादा संक्रमण दर थी। रविवार को संक्रमण दर 27.9 प्रतिशत, सोमवार को 28 प्रतिशत और मंगलवार को 22.5 प्रतिशत दर्ज की गई।

Desk Team