दिल्ली सरकार ने राजधानी में आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन से सम्बंधित जानकारी प्रदान के तथा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़वा देने के लिए गुरुवार को एक समर्पित वन-स्टॉप वेबसाइट लॉन्च की। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस दौरान कहा, आधुनिकीकरण हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार, उपयोगकर्ता के अनुकूल, इंटरैक्टिव और संसाधनपूर्ण प्लेटफार्म लोगों को प्रदान करना चाहती है। उन्होंने कहा, यह नई वेबसाइट संभावित ईवी उपभोक्ताओं को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करने में सक्षम है साथ ही उपलब्ध चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से जुडी सभी जानकारियां भी यहां मौजूद हैं। गहलोत ने कहा मैं लोगों से अपील करता हूं की वो एक बार जरूर इस वेबसाइट पर जाए।
एक प्रमुख सूचना संसाधन के रूप में करेगी कार्य
परिवहन मंत्री ने कहा कि नई डिजाइन की गई ईवी वेबसाइट न केवल उपभोक्ताओं को बल्कि निर्माताओं, शिक्षाविदों और ईवी में रूचि रखने वाले सभी लोगों के लिए एक प्रमुख सूचना संसाधन के रूप में कार्य करेगी। इस वेबसाइट के माध्यम से दिल्ली सरकार का लक्ष्य आम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन से सम्बंधित सभी उपयोगी जानकारी प्रदान करना है, जिससे की लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना आसान हो जाए। उन्होंने कहा वेबसाइट को एक विशिष्ट आधुनिक वेबसाइट के रूप में विकसित किया गया है ताकि संभावित ईवी उपभोक्ता को सभी आवश्यक जानकारी प्रदान की जा सके। इस वेबसाइट को काफी इंटरैक्टिव बनाया गया है।
ईवी मॉडल वेरिएंट का पता लगाने में सक्षम बनाता है
गहलोत ने कहा कि यह पोर्टल खरीदारों को बिना किसी परेशानी के सभी पंजीकृत ईवी मॉडलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने में मदद करेगा। ईवी सर्च फंक्शन विजिटर को उनके लिए उपलब्ध विभिन्न ईवी मॉडल वेरिएंट का पता लगाने में सक्षम बनाता है, जिन्हें उनकी कीमत, ब्रांड और रेंज के अनुसार फिलटर किया जा सकता है।


Download Android App
Download iOS App



