दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन वीरवार को कहा कि अगले 10-15 कोरोना वायरस (कोविड-19) मरीजों के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी वजह स्वास्थ्य मंत्री ने बताई कि दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग तेज कर दी है। उन्होंने कहा कोरोना टेस्टिंग बढ़ने से महामारी से संक्रमितों को स्वस्थ लोगों से अलग करने में मदद मिलेगी और इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि बुधवार को दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,473 नए मामले सामने आये। जबकि 62553 लोगों की कोरोना जांच की गई। पिछले 10 दिनों से मृत्यु दर 0.7% है। बता दें कि कल 4,473 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.30 लाख के पार पहुंच गई। इससे पहले पिछले हफ्ते शनिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 4,321 मामले सामने आए थे।
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 33 और मरीजों की मौत के साथ ही महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,839 हो गई। बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को इलाजरत मरीजों की संख्या मंगलवार के 29,787 के मुकाबले बढ़कर 30,914 हो गई।
इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,30,269 पहुंच गई है। बुलेटिन में बताया गया कि दिल्ली में फिलहाल 1,637 निषिद्ध क्षेत्र हैं जबकि मंगलवार को इनकी संख्या 1560 थी।


Download Android App
Download iOS App



