दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर हुए 4562

Summary :

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मामले अधिक होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है जो कि अब 4,562 पहुंच गयी है।

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ मामले अधिक होने से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है जो कि अब 4,562 पहुंच गयी है। राहत की एक और बात यह है कि राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.58 फीसदी पहुंच गयी है। दिल्ली में मंगलवार को सक्रिय मामले 1275 और घटकर अब 4,562 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 442 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,27,698 तक पहुंच गयी है जबकि 557 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,12,527 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.58 फीसदी पहुंच गयी है। इस दौरान 12 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ 10,609 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.69 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है।

Desk Team