कोरोना का खौफ : दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 5 दिन से घटाकर 1 दिन का किया गया

Summary :

पहले बजट सत्र 23 मार्च से 27 मार्च तक चलाने का प्रस्ताव था। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार 23 मार्च को वार्षिक बजट विधानसभा में पेश करेगी और उसी दिन इसे पारित कराया जाएगा

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र पांच दिन से घटाकर एक दिन का कर दिया गया है। सरकारी अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के कारण बजट सत्र को पांच दिन से कम कर एक दिन के लिए कर दिया है। एक दिवसीय सत्र 23 मार्च को आहूत होगा। 
इससे पहले बजट सत्र 23 मार्च से 27 मार्च तक चलाने का प्रस्ताव था। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सरकार 23 मार्च को वार्षिक बजट विधानसभा में पेश करेगी और उसी दिन इसे पारित कराया जाएगा। 
ज्ञात हो, देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है, वायरस से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 300 के पार हो चुका है, हालांकि, दिल्ली में अबतक करीब 20 मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

Desk Team