दिल्ली में वायु की गुणवत्ता के ‘गंभीर’ स्थिति में पहुंचने के मद्देनजर सीपीसीबी के कार्यबल ने बृहस्पतिवार को सरकारी और निजी कार्यालयों तथा अन्य प्रतिष्ठानों को कम से कम 30 प्रतिशत गाड़ियों का इस्तेमाल घटाने का सुझाव दिया।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सदस्य सचिव प्रशांत गर्गवा ने एक समीक्षा बैठक में कहा कि वायु की गुणवत्ता के बुधवार को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने के संभावना थी लेकिन हवा की रफ्तार कम होने से वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में चली गयी ।
मौसम विभाग के पर्यावरण अनुसंधान केंद्र के प्रमुख वी के सोनी ने कहा कि हवा की गति में अचानक आने वाला बदलाव पूर्वानुमान के मॉडल में दर्ज नहीं हो पाता है। कार्यबल ने सुझाव दिया, ‘‘सरकारी और निजी कार्यालयों और अन्य प्रतिष्ठानों को सलाह दी जाती है कि वाहनों का इस्तेमाल कम से कम 30 प्रतिशत घटाएं।’’


Download Android App
Download iOS App



