दिवाली और अन्य त्योहार के पहले सभी तरह के पटाखा पर प्रतिबंध लगाने के दिल्ली सरकार के फैसले पर कारोबारियों और दुकानदारों ने कहा कि इस कदम के कारण उन्हें ‘‘काफी नुकसान’’ होगा। कारोबारियों ने कहा कि वे उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात करेंगे और इस संबंध में फैसले से राहत देने का अनुरोध करेंगे।
कारोबारियों ने कहा कि आगामी दिनों में दिवाली, छठ और गुरु पर्व जैसे त्योहारों के मद्देनजर वे पहले से करोड़ों रुपये का पटाखा खरीद चुके हैं। जामा मस्जिद इलाके में पटाखा बेचने का लाइसेंस ले चुके एक दुकानदार ने कहा, ‘‘अगर सरकार को प्रतिबंध लगाना था तो वह पहले फैसला कर सकती थी। इससे हमें नुकसान नहीं होता।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिबंध के कारण वित्तीय घाटा से उबरने का रास्ता तलाशने के लिए हम बैठक करेंगे। इस संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल के शुक्रवार को उपराज्यपाल से भेंट करने की संभावना है।’


Download Android App
Download iOS App



